{"_id":"6a28845ed76b9ff33f0324ff","slug":"sc-academy-won-the-match-by-207-runs-thanks-to-aloks-double-century-agra-news-c-365-1-sagr1044-108303-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आलोक के दोहरे शतक से एससी अकादमी ने 207 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आलोक के दोहरे शतक से एससी अकादमी ने 207 रन से जीता मैच
विज्ञापन
आलोक रतन
आगरा। राधा माधव ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एससी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राधा माधव क्रिकेट क्लब को 207 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। मैच में सबसे बड़ा आकर्षण एससी क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज आलोक रतन का विस्फोटक दोहरा शतक रहा, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एससी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आलोक रतन ने महज 99 गेंदों में 213 रन की अविश्वसनीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 19 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके सामने विपक्षी गेंदबाज बेदम नजर आए।
आलोक को दूसरे छोर से हर्ष राजपूत का भी बेहतरीन साथ मिला। हर्ष ने 48 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम के स्कोर को गति दी। वहीं नितिन गोला ने केवल 23 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेलकर रनों की रफ्तार को और तेज कर दिया। 413 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में नजर आई।
विज्ञापन
हालांकि, अजय रोहिरा ने 67 रन और समीर ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 28.2 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। एससी क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 207 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। आलोक रतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।