फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SBSP candidate filed a petition in the High Court against cancellation of nomination in Mainpuri Bypoll

Mainpuri Bypoll: नामांकन निरस्त करने के विरुद्ध सुभासपा प्रत्याशी पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की याचिका

Wed, 23 Nov 2022 12:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 12:31 AM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत कश्यप ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने प्रशासन पर मनमाने तरीके से सत्ता के दबाव में नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
SBSP candidate filed a petition in the High Court against cancellation of nomination in Mainpuri Bypoll
सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी सीट के लोकसभा उपचुनाव में नामांकन निरस्त किए जाने के खिलाफ सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुभासपा प्रत्याशी ने मनमाने तरीके से सत्ता के दबाव में नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया है। दायर की गई याचिका सुनवाई के लिए मंजूर कर ली गई है।

विज्ञापन

 
लोकसभा उपचुनाव के लिए इटावा निवासी रमाकांत कश्यप ने सुभासपा से नामांकन किया था। जांच के दौरान उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। रमाकांत कश्यप ने अपने अधिवक्ता रामकृपाल यादव के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा कि उनके नामांकन पत्र में नामांकन करने के बाद कटिंग की गई है।

विज्ञापन

'यस काटकर नो लिखा गया' 

उनके द्वारा दिया गया शपथपत्र भी अमान्य कर दिया गया है। शपथ वाले कॉलम में नामांकन के बाद यस काटकर नो लिख दिया गया है। जिस आधार पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई सत्ता के दबाव में प्रत्याशी विशेष को जिताने के लिए की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा प्रत्याशी की याचिका सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में मंजूर कर ली गई है। सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप का कहना है कि प्रशासन ने उनका नामांकन नियम विरुद्ध तरीके से निरस्त कर दिया है। प्रशासन ने सत्ता के दबाव में उनका नामांकन मनमाने तरीके से निरस्त किया है। 

'प्रशासन ने जान-बूझकर निरस्त किया नामांकन'

सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए प्रशासन ने जान-बूझकर सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया है। सत्ता के दबाव में आकर प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। प्रशासन के निर्णय को चुनौती देकर हाईकोर्ट में सुभासपा प्रत्याशी ने याचिका दायर की है। दायर की गई याचिका सुनवाई के लिए मंजूर कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed