फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan somvar pradosh 2019 devotees worship lord shiva in mathura

मथुरा: सोम प्रदोष व्रत के साथ सावन सोमवार, भगवान भोले की आराधना को उमड़े भक्त

Mon, 29 Jul 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
sawan somvar pradosh 2019 devotees worship lord shiva in mathura
रंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने में भक्त भोलेनाथ की भक्ति में जुटे हैं। सड़कों पर भी कांवड़ियों का रेला बढ़ता जा रहा है। मथुरा के शिव मंदिरों में दूसरे सोमवार को महादेव की पूजा करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खास बात यह है कि आज सावन का प्रदोष व्रत भी है। जिसने सोमवार की महिमा को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


दूसरे सोमवार को शहर के रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोविंद नगर स्थित गल्तेश्वर महादेव, सती बुर्ज स्थित पिपलेश्वर महादेव, आकाशवाणी स्थित गोकरननाथ महादेव, महावन स्थित चिंताहरण महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग एवं प्रदोष व्रत तथा कांवड़ धारण का श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहा है। इस दिन व्रत करने से देवाधिदेव महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिन पूजन करने से कन्याओं को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। घर में धन, सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। बताया कि यह प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ रहा है इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में हमेशा सफलता के मौके बढ़ जाते हैं और बिना किसी बाधा के सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed