फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan Last Somvar 2023 Date shivji puja vidhi shubh yog And Mahatva In Hindi

Sawan Somwar 2023: सावन के आखिरी सोमवार पर विशेष संयोग, महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा

Sun, 27 Aug 2023 04:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 04:42 PM IST
सार

Sawan Last Somwar Vrat 2023: अधिकमास लगने के कारण इस बार सावन दो महीने का रहा, जिसमें कुल आठ सोमवार के व्रत रहे। अंतिम सोमवार 28 अगस्त को है। सावन के आखिरी सोमवार पर  प्रदोष वृत का संयोग बन रहा है। आइये बताते हैं कि भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए किस तरह करें पूजा...

विज्ञापन
Sawan Last Somvar 2023 Date shivji puja vidhi shubh yog And Mahatva In Hindi
शिवजी का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन का अंतिम सोमवार विशेष योग संयोग के लेकर आ रहा है। इस दिन प्रदोष वृत का संयोग बन रहा है। इसके अलावा रवि योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी इस दिन है। भक्तों ने भोले नाथ को मनाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। वहीं उपवास के लिए फलाहार का सामान खरीदा।
विज्ञापन

ज्योतिष की मानें तो सावन के अंतिम सोमवार को प्रदोष वृत का होना काफी शुभ माना जाता है। वहीं रवि योग को शुभ कार्य, व्रत, पूजा आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. इस योग में किए पूजा-पाठ से मान-सम्मान और धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। रवि योग मध्यरात्रि 02:43 बजे से 29 अगस्त को सुबह 05:57 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग प्रात:काल से लेकर सुबह 09:56 तक, सौभाग्य योग सुबह 09:56 से पूरी रात तक, सर्वार्थ सिद्धि योग मध्यरात्रि 02:43 से 29 अगस्त को सुबह 05:57 तक रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। भक्तों में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर उत्साह है। पूर्व संध्या से ही भक्त तैयारियों में जुट गए। शिव भक्तों ने पूजा अर्चना के सामान की बाजार से खरीदारी की। बाजार से व्रत रखने के लिए सामान खरीदा गया। लोगों ने बाजार से फल, कूटू, सहित अन्य उपवास के सामन की खरीदारी की। शिव मंदिरों पर भी साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

इस तरह से करें भोले नाथ की पूजा

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान व ध्यान से निवृत होकर हाथ में अक्षत लेकर व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगा जल, बेल पत्र, सुपारी, फूल, फल, भांग, धतूरा आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और विधि विधान के साथ शिव पूजा करें। सोमवार व्रत में कथा सुनना अनिवार्य माना जाता है। कथा सुनने के बाद शिव मंत्रों का जप करें और प्रार्थना करें। इसके बाद प्रदोष काल में भी शिव पूजन करें और मंत्रों का जप करते हुए आरती उतारें।

 

 ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि सावन मास के अंतिम सोमवार को प्रदोष वृत एवं रवि योग सहित अन्य योगों का संयोग बनना बन रहा हैं। इस योग के बनने से भक्तों पर भोले बाबा की विशेष कृपा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed