{"_id":"5d3f2b198ebc3e6ce13932b3","slug":"save-tree-mainpuri-news-agr3985345185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की सुरक्षा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की सुरक्षा करें
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान में शपथ लेतीं छात्राएं।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को अपराजिता अभियान के तहत पर्यावरण बचाने के मुहिम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण में पेड़ों के महत्व पर चर्चा की गई। छात्राओं ने पौधा लगाने, उसकी सुरक्षा करने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रधानाचार्या मंजूषलता यादव ने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की सुरक्षा करनी चाहिए। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को बढ़ चढ़कर पौधरोपण करना चाहिए।
छात्रा दीपशिखा ने कहा कि पेड़ों के कटान से सबसे ज्यादा नुकसान मनुष्य को ही हो रहा है। फिर भी मनुष्य खतरे से बचने का प्रयास नहीं कर रहा है। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर शिक्षिका अनुराधा शर्मा के अलावा संध्या यादव, रचना, आकांश, अनीता आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली
गोष्ठी में शामिल छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पौधरोपण की शपथ दिलाई। छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वह खुद तो पौधरोपण करेंगीं। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगीं। इस बीच छात्राओं ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की भी शपथ ली।