फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   save girl

बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी : बिजेंद्र सिंह

Sat, 20 Jul 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
save girl
डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद जिला जल, सीजेएम व प्राधिकरण सचिव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेटी की शिक्षा के साथ सुरक्षा भी जरूरी है, बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। बेटियों के जागरूक होने से उन पर होने वाले अत्याचार कम हो सकते हैं। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज बिजेंद्र सिंह ने कहीं। शहर के डॉक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जिला जज ने कहा कि सरकार और न्याय पालिका बेटियों के प्रति बेहद संवेदनशील है। न्याय पालिका भी बेटी संबंधी अपराध में कड़ा रुख अपनाती है।
विज्ञापन

जानकारी केे अभाव में बेटियां उत्पीड़न का शिकार होती हैं। प्राधिकरण सचिव तेंद्रपाल ने कहा कि बेटे की चाहत में लोग बेटियों की गर्भ में ही हत्या कर देते हैं। लिंग परीक्षण करना और कराना दोनों कानूनी तौर पर अपराध हैं। इनमें सजा का प्रावधान है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण, पौधरोपण के लिए बच्चों को प्रेरित किया। साथ ही रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए कानून की जानकारी बच्चों को दी। इस अवसर पर सीजेेएम ममता सिंह व बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव ने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed