फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saurabh yadav president

Agra News: सौरभ यादव अध्यक्ष, संतोष यादव राजू सचिव बने

Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
saurabh yadav president
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सौरभ यादव लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और संतोष यादव राजू लगातार दूसरी बार सचिव चुने गए हैं। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद मतगणना करके देर शाम चुनाव अधिकारियों ने पदाधिकारियों का चुनाव परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे से एसोसिएशन के सभाकक्ष में वकीलों ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, जगपाल सिंह यादव, वरिष्ठ समिति के सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर ङ्क्षसह यादव, दर्शनलाल राठौर की देखरेख में हुए मतदान में एसोसिएशन के 771 मतदाताओं में से 712 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू की गई। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सौरभ यादव को 439, राजीश कुमार यादव को 241, राजेंद्र सिंह यादव को 19 मत मिले। सचिव पद पर संतोष यादव राजू को 337, पवन कुमार मिश्रा को 187, ब्रजेंद्र सिंह यादव को 112, रोहित यादव को 12, दीपेश कुमार श्रीवास्तव को 10, आनंद कुमार लालू को 21 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर नाजिया बेगम को 145, रुबी यादव को 85, रानी देवी को 197, संजना चौहान को 269 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विनीत कुमार निगम को 283, शिवकुमार यादव को 193, धर्मेंद्र कुमार यादव को 27 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबल कुमार को 249, गजेंद्र सिंह को 401 मत मिले। सह सचिव के लिए सुमित कुमार को 323, रामानंद शर्मा को 371 मत मिले। सह सचिव पुस्तकालय के लिए अतुल कुमार को 202, सारूप अली को 248, शिवकुमार भारतीय को 241 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जीते पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिताश बने निर्विरोध कोषाध्यक्ष
बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष पद पर रोहिताश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं।
सदस्य कार्यकारिणी में चमन, शहनोज अख्तर, सुरेंद्र पाल सिंह, ग्रगेश कुमार, राजवीर सिंह, अनिल प्रकाश यादव, शिवम कटियार, शलभ शुक्ला, कार्तिकेय पांडेय, सतेंद्र सिंह शाक्य, राहुल भदौरिया को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed