{"_id":"69cee04ea4315d08fe0ad472","slug":"satya-prakash-and-satyadev-became-general-secretaries-in-the-bjps-district-working-committee-agra-news-c-25-1-agr1067-1025852-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा की जिला कार्यसमिति में सत्य प्रकाश व सत्यदेव बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा की जिला कार्यसमिति में सत्य प्रकाश व सत्यदेव बने महामंत्री
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार देर रात आगरा जिला की कार्यसमिति घोषित कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने सूची जारी की। सूची में सत्य प्रकाश लोधी और सत्यदेव दुबे को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। महामंत्री के एक पद को रिक्त रखा गया है।
इसके साथ ही पार्टी ने सहदेव शर्मा, उमाशंकर माहौर, देवेंद्र वर्मा, चौधरी तपेश जैन, संतोष सिकरवार, मानवेंद्र राठौर, ठाकुर हरिओम रावत व राजकुमार कुशवाह को जिला उपाध्यक्ष और गौरव ठाकुर को आईटी संयोजक बनाया है। वहीं बबीता चौहान, आशा देवी चक, सतेंद्र वरुआ, सतीश त्यागी, हीरा सिंह, महेंद्र वर्मा निषाद, अंबुज द्विवेदी व वीरपाल को जिला मंत्री, नीरज परमार को जिला कोषाध्यक्ष व मयंक कुलश्रेष्ठ को सह कोषाध्यक्ष, गौरव सोलंकी को कार्यालय मंत्री व धर्मेंद्र उपाध्याय को सह कार्यालय प्रभारी बनाया है।
मुकेश चाहर को जिला मीडिया प्रभारी, मनीष थापक, राहुल पाराशर व लवलेश कुमार को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार की कार्यसमिति में संगठनात्मक जिले के सभी मंडलों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। साथ ही स्थानीय जातीय समीकरण को साधते हुए ओबीसी व सामान्य पर खास जोर देने के साथ ही महिला और अनुसूचित जाति का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।