{"_id":"5bb260f9867a553da22cda08","slug":"satta-king-shyam-bohra-gets-bail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा को जमानत मिली, परिजनों के वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा को जमानत मिली, परिजनों के वारंट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सट्टा किंग श्याम बोहरा को छत्ता थाना के दो मामलों जमानत मिल गई है। एक में जिला कोर्ट से और दूसरे में हाईकोर्ट से। उधर, सट्टे के मामले में उसके परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
छत्ता थाना पुलिस ने पंचवटी, ताजगंज निवासी श्याम बोहरा को नौ जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक और केस फर्जी आईडी पर सिमकार्ड रखने का दर्ज हुआ था। यह जालसाजी की धाराओं में था। यह हाथरस के मुरसान के गुलजार की तहरीर पर लिखा गया था।
विज्ञापन
इसी में उसे जिला जज अनिल कुमार पुण्डीर की कोर्ट से सोमवार को जमानत मिल गई। इससे पहले धोखाधड़ी और जालसाजी के दूसरे मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह जल्द ही बाहर आ सकता है। पुलिस अब यह देख रही है कि उसके खिलाफ और कौन कौन से मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
उस पर नोएडा के एक मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। नोएडा में वह सट्टे में पकड़ा गया था। उस केस में जमानत मिल गई थी। उधर, छत्ता थाना पुलिस ने उसकी पत्नी राखी, बेटे सजल, भतीजे प्रतीक, रिश्तेदार चंद्रेश और दोस्त शैलेष और अंकित को भी नामजद किया था। पुलिस ने बताया कि इनके गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
अभी तक नहीं आई लैब की रिपोर्ट
पुलिस ने इसी केस में 70 और सटोरियों के नाम खोले हैं। इनमें शहर के बड़े रईस भी शामिल हैं। इनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इनकी श्याम बोहरा से बातचीत के साक्ष्य हैं। इन वाइस सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
वहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। परीक्षण में यह देखा जाना है कि वाइस में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं है। उधर लैब के सूत्रों का कहना है कि परीक्षण अभी जारी है। जल्द ही रिपोर्ट दी जा सकती है।
वहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। परीक्षण में यह देखा जाना है कि वाइस में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं है। उधर लैब के सूत्रों का कहना है कि परीक्षण अभी जारी है। जल्द ही रिपोर्ट दी जा सकती है।