फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta Ka Sangram Chunavi Rath Lok Sabha Elections 2024 Mathura

सत्ता का संग्राम: मथुरा में चुनावी रथ ने जाना मूड, युवा बोले- गरीब हो या अमीर समान होनी चाहिए सबकी शिक्षा

Tue, 16 Apr 2024 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मथुरा में है। यहां बीएसए कॉलेज पर युवाओं से चर्चा हुई। युवाओं ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया, तो वहीं कुछ युवा बेरोजगारी पर बोलते नजर आए। 
 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Chunavi Rath Lok Sabha Elections 2024 Mathura
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 16 अप्रैल को मथुरा पहुंचा। इस दौरान कृष्ण नगरी के युवाओं का चुनावी मूड जानने के लिए टीम बीएसए कॉलेज पहुंची। यहां युवाओं ने बेरोजगरी, शिक्षा और पेपर लीक के मुद्दे को उठाया। 
विज्ञापन



विज्ञापन

किरन ने बताया कि रोजगार पर काम किया जाए। जिससे हर घर में रोजगार आ सके। युवाओं की चर्चा नहीं होती है। दीपिका ने बताया कि मेरे लिए भी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रोजगार ही है। यदि रोजगार होगा तो तरक्की होगी। लड़कियों को भी समान स्तर मिले। वहीं दीपिका ने कहा कि लोगों ने मंदिर पर सरकार को घेरा, लेकिन मैं पूछती हूं कि क्या मंदिर रोजगार नहीं देगा? हम तो ब्रजवासी हैं, हमारे लिए तो मंदिर ही सबकुछ हैं।

दीपिका ने कहा कि जब एक लड़का शिक्षित होता तो एक परिवार को फायदा होता है, लेकिन जब लड़की शिक्षित होती है तो दो परिवारों को उसका फायदा मिलता है। दीपिका ने कहा कि अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। कमलेश मौर्या ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा है शिक्षा का। गरीब हो या अमीर सबकी शिक्षा समान होनी चाहिए। एक अलग मुद्दा बीएड का है। मैं बीएड कर रही हूं। मुझे पता है कि मेरे माता-पिता इतनी महंगी फीस कैसे दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed