{"_id":"5e8ec4458ebc3e76840fc5a9","slug":"sarvents-came-to-the-house-of-former-military-personnel-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: लॉकडाउन में पूर्व सैन्यकर्मी के घर आए नौकर-नौकरानी, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: लॉकडाउन में पूर्व सैन्यकर्मी के घर आए नौकर-नौकरानी, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस
Thu, 09 Apr 2020 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दहशत के बीच आगरा में एक पूर्व सैन्यकर्मी के परिवार में युवक और युवती के आने पर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर पूछताछ की और उन्हें अपने साथ ले गई।
थाना सदर क्षेत्र निवासी पूर्व सैन्यकर्मी के घर तीन दिन पहले एक युवक और युवती आए थे। कॉलोनी के लोगों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने युवक-युवती के बारे में परिवार से पूछा।
पूर्व सैन्यकर्मी ने कॉलोनी वालों को कुछ नहीं बताया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कॉलोनी के लोगों ने एतराज जताया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी।

बुजुर्ग महिला की देखभाल को आए थे दोनों
मंगलवार देर रात पूव सैन्यकर्मी के घर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। इस पर पूर्व सैन्यकर्मी ने बताया कि युवक और युवती को वो परिवार की बुजुर्ग महिला की देखभाल और घर के कामकाज के लिए लेकर आया था।
सीओ सदर विकास जायसवाल के अनुसार, पूर्व सैन्यकर्मी के परिवार में बाहर से दो लोगों के आने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक-युवती और पूर्व सैन्यकर्मी को स्क्रीनिंग के लिए ले गई है।
बता दें कि आगरा जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 84 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 76 सक्रिय है। स्थिति को देखते हुए 22 इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बाहर से आने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।