फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sarus crane census begins; data to be released soon.

Agra News: सारस की गणना शुरू, जल्द जारी होंगे आंकड़े

Tue, 23 Jun 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sarus crane census begins; data to be released soon.
वन विभाग स्त्रोत, सारस फोटो
आगरा। प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की संख्या और उसके संरक्षण के लिए वन विभाग ने दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सारस गणना शुरू कर दी है। इस दौरान आगरा मंडल के प्रमुख पक्षी विहारों, वेटलैंड और चंबल तटीय क्षेत्रों में सारस की मौजूदगी का सर्वेक्षण किया जा रहा है। जल्द ही आंकड़े जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

गणना अभियान के तहत सूर सरोवर पक्षी विहार (आगरा), पटना पक्षी विहार (जलेसर, एटा), समान पक्षी विहार (मैनपुरी), चंबल नदी तटीय क्षेत्र और बाह क्षेत्र में सारस की संख्या दर्ज की जा रही है। वन विभाग की टीमें सारस के जोड़ों, बच्चों, घोंसलों और उनके प्राकृतिक आवास का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन




वाइल्डलाइफ डीएफओ चांदनी सिंह ने बताया कि सारस गणना वर्ष में दो बार कराई जाती है। पहली गणना शीतकालीन सत्र में दिसंबर माह में और दूसरी ग्रीष्मकालीन गणना जून माह में की जाती है। दोनों गणनाओं के आंकड़ों के आधार पर सारस की संख्या, प्रजनन दर और उनके आवास की स्थिति का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सारस प्रदेश का राजकीय पक्षी है और इसका संरक्षण वन विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। गणना के दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षित स्वयंसेवक निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से आंकड़े जुटा रहे हैं। वेटलैंड और कृषि क्षेत्रों में सारस के अनुकूल वातावरण की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed