{"_id":"617ed357787ab11e9a2fda90","slug":"sardar-vallabhbhai-patel-remembered-across-the-district-on-national-unity-day-mainpuri-news-agr5133798196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शीतला देवी मंदिर परिसर की सफाई करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पटेल की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन और प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैम्पस कोआर्डीनेटर अलका दुबे, डॉ. ओमेश जादौन आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता में छात्र- छात्रा, प्राध्यापक, कर्मचारी गण शामिल रहे।
प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां जयप्रकाश यादव, डॉ. रामबाबू, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉ. जगजीवन राम, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. विजय आनंद गौतम, डॉ. तनु जैन, डॉ. गीता पाल, शिव नंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे। राजा का बाग स्थित एसजेडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक चंद्रवती और प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल ने पटेल के चित्र पर माल्यर्पण किया।
यहां डॉ. शिवपाल यादव, हरवीर सिंह, राजीव गोस्वामी संतोष श्रीवास्तव, कंचन ,नीतू, आनंद बघेल आदि लोग मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने शीतल देवी मंदिर के परिसर की सफाई की। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी, युवा कल्याण अधिकारी संतोष सिंह मौजूद रहे। राजकीय सिविल पेंशनर्स के कार्यक्रम में उदयभान सिंह राठौर, सुरेश चंद्र मौजूद रहे।