फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saras circuit including two ashrams will be beautified

दो आश्रम सहित सारस सर्किट का होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 24 Aug 2022 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Saras circuit including two ashrams will be beautified
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की पहली बैठक में जनपद में पर्यटन विकास एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तावों पर सहमति दी गई। परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि नगर निकायों में महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों को इस शर्त के साथ अनुमोदित किया गया कि मूर्ति स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र, समस्त औपचारिकताएं, शासन के निर्देशों का पालन संबंधित नगर निकाय को स्वयं करना होगा।
बैठक में महाराजा तेज सिंह का किला, शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण का कार्य, भूमि की उपलब्धता के आधार पर तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नगर के रामलीला मैदान, समान पक्षी विहार को विकसित करने पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि समान पक्षी विहार की शेष अधिकृत भूमि को भूमिस्वामी से उपलब्ध कराने में सहयोग करें। समान पक्षी विहार का विकास होने पर क्षेत्र में सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होंने नगर में स्थित रामलीला मैदान की दीवारों पर पेंटिंग कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को संयुक्त रुप से कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में च्यमन ऋषि आश्रम औंछा, मार्कंडेय ऋषि आश्रम बिधूना के सर्वांगीण विकास का प्रस्ताव पारित किया गया। विकास के लिए मंदिर के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के साथ घाट, यज्ञशाला, डॉरमेट्री, कॉंफ्रेंस रूम, सामाजिक-धार्मिक कार्य हेतु सत्संग भवन, शौचालय, कुंड के जीर्णोद्धार के साथ पानी की उपलब्धता के लिए सबमर्सिबल की स्थापना, मंदिर के पीछे तालाब को टूरिज्म बालकनी के रूप में विकसित करने, मार्कंडेय ऋषि आश्रम में कुंड के चारों ओर बने सीसी रोड पर रैलिंग, फेंसिंग, मंदिर के सामने घाट को विकसित कराने, साइन बोर्ड के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। नगर पंचायत कुरावली में मलिखान सिंह राठौर, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे रोड पर दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापना, मैनपुरी नगर पालिका के प्रमुख चौराहों पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना, ग्राम पंचायत समान में शिववक्ष सिंह राठौर, नगर पंचायत करहल में जैन स्तंभ, बाबू दर्शन सिंह यादव की प्रतिमा स्थापना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य विधान परिषद ओपी सिंह, सदस्य विधान सभा बृजेश कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर विजय पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीपी सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रदीप टमटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed