{"_id":"61f300293f5e4b546e1c2770","slug":"saraf-took-off-the-chain-ring-near-the-police-post-agra-news-agr5225240200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास सराफ ने उतरवाई चेन-अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास सराफ ने उतरवाई चेन-अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फुलट्टी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग सराफ सुरेंद्र सिंह वर्मा को पुलिसकर्मी बनकर रोक लिया। चेकिंग के नाम पर अंगूठी और चेन उतरवा ली। जेब से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गई है।
घटिया आजम खां निवासी सुरेंद्र सिंह वर्मा बुधवार दोपहर तकरीबन 1:30 बजे रिक्शे से घर जा रहे थे। फुलट्टी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोका। उनके गले से सोने की चेन और एक अंगूठी उतार ली। रुपये भी निकाल लिए। सुरेंद्र सिंह एक और अंगूठी पहने थे लेकिन बदमाश उसे नहीं उतार सके। उन्होंने यह लेने का कारण पूछा। इस पर कहा कि आए दिन लूट हो रही हैं। इसके बावजूद इतना सोना पहनकर चल रहे हो। वह कुछ कह पाते, उससे पहले ही बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए।
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि अंगूठी उतारने की शिकायत मिली है। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में है। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। टप्पेबाजों ने वारदात की है। इससे पहले भी कोतवाली में टप्पेबाज 27 किलोग्राम से अधिक चांदी ले गए थे।