फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saplings planted under the Miyawaki method uprooted protective enclosure destroyed village head threatened FIR registered against 5 individuals

Agra News: मियावाकी पद्धति में रोपे पौध उखाड़े, सुरक्षा घेरा तोड़ा, प्रधान को धमकाया, 5 पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted under the Miyawaki method uprooted protective enclosure destroyed village head threatened FIR registered against 5 individuals
खेत में कटे हुए पड़े हरे पेड़
बाह। धोबई गांव में मियावाकी पद्धति में रोपे गए पौधे उखाड़ने एवं सुरक्षा घेरा तोड़ने के मामले में बाह पुलिस ने 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नामजदों पर प्रधान वीरेन्द्र सिंह को धमकाने का आरोप भी है। मंगदपुर के प्रधान वीरेन्द्र सिंह, सचिव सचिन चाहर ने बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक धोबई गांव में मियावाकी पद्धति में पौध रोपण किया गया था। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई जाली एवं लोहे की एंगल का सुरक्षा घेरा खड़ा किया गया था।
विज्ञापन

सुरक्षा घेरा तोड़े जाने एवं पौधों को नष्ट करने की छानबीन एवं पूछताछ करने पर प्रधान को खेत से लगी हुई जाली से जोताई में आ रही दिक्कत की बात कही। विरोध पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाह पुलिस ने तहरीर पर धोबई के रवी, सुंदर, नाहर उर्फ टीटू, हरेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बाह पुलिस को पौधे नष्ट किए जाने एवं प्रधान को धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



अराजक तत्वों ने मियावाकी पद्धति में रोपे गए पौधों एवं जाली को नुकसान पहुंचाया है। पंचायत सचिव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed