फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapaa

संगठन में राहत, प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी  

Sun, 01 Jan 2017 01:15 AM IST
संगठन में राहत, प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी  
संगठन में राहत, प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी   Updated Sun, 01 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
sapaa
अखिलेश की सूची में जिन प्रत्याशियों का नाम नहीं वह परेशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी से निष्कासन वापस होने पर संगठन के पदाधिकारी भले ही राहत महसूस कर रहे हों लेकिन उन प्रत्याशियों की धड़कन एक बार फिर बढ़ गई है, जिनका नाम अखिलेश की सूची में नहीं था। उनके चेहरे फिर से मुरझा गए हैं। टिकट बचाने के लिए उन्होंने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव का निष्कासन रद कर जिले की छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की धड़कन फिर से बढ़ा दी है। दरअसल, सपा मुखिया ने एलान कर दिया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर टिकटों पर एक बार फिर मंथन होगा। ऐसे में अखिलेश की पहली सूची में न शामिल होने वाले प्रत्याशियों की हार्ट बीट बढ़ गई है। बता दें कि सपा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी सूची जारी की थी। इसमें बाह और खेरागढ़ सीट पर उन्हीं प्रत्याशियों के नाम थे, जिनके नाम मुलायम-शिवपाल की सूची में थे। सीएम ने फतेहपुर सीकरी सीट पर रामनिवास शर्मा की जगह लाल सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित किया। ऐसे में इन तीनों प्रत्याशियों को छोड़कर शेष सीटों के प्रत्याशियों के माथे की शिकन बढ़ गई है। हालांकि इन प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी बचाने के लिए हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है। मगर, सूत्रों की मानें तो नई सूची में इनमें से कई चेहरे बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह फूंका पुतला, दोपहर को बांटे लड्डू  
आगरा। सपा में शनिवार को कार्यकर्ताओं को दो रूप देखने को मिले। सुबह तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में जिन हाथों ने पुतले फूंके थे। वहीं हाथ दोपहर बाद लड्डू बांट रहे थे। सपा से अखिलेश के निष्कासन के बाद से उनके समर्थकों में खासा रोष था। शुक्रवार रात से ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए थे। शनिवार सुबह हरीपर्वत चौराहा पर लगे शिवपाल के पोस्टर किसी ने फाड़ दिए। इधर, कुछ कार्यकर्ताओं ने भगवान टॉकीज चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। पुतले को लेकर काफी देर तक छीना झपटी हुई। हालांकि आवास विकास क्षेत्र में जरूर कुछ कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का पुतला फूंका लेकिन अपराह्न बाद जैसे ही अखिलेश का निष्कासन वापस लेने की खबर आई तो समर्थकों के चेहरे खिल उठे। पूर्व महासचिव मनोज कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सिकंदरा-बोदला रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के सामने मिठाई बांट कर हर्ष व्यक्त किया। सुभाष शर्मा, विजय बघेल, चंद्रपाल, राजेश यादव, सचिन, अभिषेक, दानवीर आदि मौजूद थे। मुस्तकीम कुरैशी के नेतृत्व में ताजगंज स्थित पुरानी मंडी चौराहा पर लड्डू बांटे गए। औवेश कमर, मुन्ना कुरैशी, यासीन कुरैशी, नसीम बंटू, मुजाहित कुरैशी, नसीम साबरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री आजम खान के प्रयासों से पार्टी एकजुट है। सारे प्रयास विफल होने के बाद उन्हीं से उम्मीद थी कि वह पार्टी को नहीं बिखरने नहीं देंगे। उनका यह प्रयास रंग लाया।

- रईसउद्दीन, महानगर अध्यक्ष

- बहुत अच्छा निर्णय रहा। सपा एकजुट थी और एकजुट रहेगी। अखिलेश यादव हमारे नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी काफी आगे बढ़ेगी। विधानसभा चुनाव में सपा विरोधी दलों को करारा जवाब देगी। 
- राजपाल यादव, प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed