फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant Vijaydas Sucide Case Rajasthan BJP MP holds meeting with saints in Govardhan

Sant Vijaydas Sucide Case: भाजपा सांसद ने की गोवर्धन में संतों के साथ बैठक, राजस्थान सरकार पर लगाया ये आरोप

Sun, 24 Jul 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:44 PM IST
सार

राजस्थान अलवर के भाजपा सांसद बाबा बालक दास गोवर्धन के महात्यागी आश्रम में संतों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं धर्म के संरक्षण में जुटे संत को आत्मदाह के लिए राजस्थान कांग्रेस सरकार ने विवश किया। 
 

विज्ञापन
Sant Vijaydas Sucide Case Rajasthan BJP MP holds meeting with saints in Govardhan
गोवर्धन के महात्यागी आश्रम में संतो के साथ बैठक करते सांसद बालक दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी राज्य राजस्थान के आदिबद्री धाम और कनकांचल पर्वत के सरंक्षण को लेकर संत के आत्मदाह का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान अलवर के भाजपा सांसद बाबा बालक दास गोवर्धन के महात्यागी आश्रम पहुंचे। उन्होंने संतों के साथ बैठक कर राजस्थान कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही कहा कि प्रकृति एवं धर्म के संरक्षण में जुटे संत को आत्मदाह के लिए राजस्थान कांग्रेस सरकार ने विवश किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री को इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच करवानी चाहिए। 

विज्ञापन


अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालक दास रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित महात्यागी आश्रम पहुंचे। यहां देवकी नन्दन महाराज की अध्यक्षता में ब्रह्मलीन संत विजय दास के बलिदान पर बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। बालक नाथ ने कहा कि योगिराज भगवान कृष्ण की लीलाओं के साक्षी आदिबद्री धाम और कनकांचल पर्वत के सरंक्षण को लेकर 551 दिन से धरना दे रहे संत को धर्म विरोधी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आत्मदाह के लिए विवश कर दिया था। 

विज्ञापन

लगाया ये आरोप 

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के संरक्षण में ब्रज क्षेत्र की पौराणिक पहाड़ियों से अवैध खनन कराकर प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है। संतों ने खनन का विरोध किया, सरकार को चेतावनी भेजी गई, लेकिन कांग्रेस सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। आखिर संत विजय दास को आत्मदाह के लिए विवश कर हत्या करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की दी चेतावनी 

सांसद बाबा बालक दास ने प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। महात्यागी आश्रम के महंत दीनबंधु दास ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतवानी दी है। इस मौके पर श्याम दास महाराज, दीनबंधु दास, महेश रामानुजाचार्य, मुकेश, अमित गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed