फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant Baba Niranjan Singh cremated

संत बाबा निरंजन सिंह पंचतत्व में विलीन

Mon, 01 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sant Baba Niranjan Singh cremated
बाबा ‌न‌िरंजन ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
गुरुद्वारा दुख निवारण, गुरु का ताल के संत बाबा निरंजन सिंह (77) रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पूर्व सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में संगतों की भीड़ उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ना शुरू हो गई। भाई नंदलाल दीवान हॉल के सामने संत बाबा प्रीतम सिंह ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। बाबा जी की अंतिम विदाई के दौरान मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। पंजाब, हरियाणा और आसपास के जिलों से भी संगत यहां पहुंची।
विज्ञापन

संत बाबा निरंजन सिंह का देहावसान शनिवार दोपहर 2:10 बजे हो गया था। रविवार की सुबह आठ बजे से उनके पार्थिव शरीर को भाई नंदलाल दीवान हॉल में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। यहां सुबह से ही आगरा और आसपास के जिलों के साथ पंजाब, हरियाणा से भी संगतों का आना शुरू हो गया था। हॉल में रागी जत्थे गुरुवाणी का पाठ और शबद का गायन कर रहे थे। पूर्वाह्न 11 बजे अरदास के बाद संत बाबा प्रीतम सिंह ने दीवान हॉल के बाहर बाबा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व धर्मगुरुओं और राजनेताओं ने भी संत बाबा निरंजन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



ये सेवक जत्थे रहे शामिल
संत बाबा धीरज सिंह धूलिया वाले, गुरु तेज सिंह शाहजहांपुर, जसवंत सिंह संगरूर, अमरीक सिंह, पाल सिंह, राजेंद्र सिंह इंदौलिया, सतनाम सिंह, महंत महेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, बाबा ईसर सिंह पंजाब, संत बाबा रोशन सिंह पटियाला, ग्रंथी अजविंदर सिंह, संत बाबा हरनाम सिंह दमदमी टकसाल, बाबा गुरनाम सिंह उत्तराखंड, बलवंत सिंह हरिद्वार, परमजीत सिंह राणा दिल्ली, बलविंदर सिंह, बाबा ठाकुर सिंह धौलपुर, ज्ञानी गुरुमुख सिंह अकाल तख्त, लखवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बाबा हरचन सिंह पटियाला प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने को शहर के लोग उमड़े
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महंत योगेश पुरी, भंते ज्ञानरत्न, नायब शहर काजी मौलाना उजैर आलम, बाबा लाल शाह कादिरी, सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, राज्यमंत्री विपुल पुरोहित, मेयर इंद्रजीत आर्य, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, विधायक योगेंद्र उपाध्याय व गुटियारीलाल दुवेश, कुंदनिका शर्मा, नितिन कोहली, शौकी कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, इस्लामिया लोकल एजेंसी के असलम कुरैशी, बरकत अली, श्याम भोजवानी, आजाद सिंह, रानी सिंह, दुर्गविजय सिंह भैया, पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला, चौधरी उदयभान व डा. रामबाबू हरित, आईएएस संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, ज्ञानेंद्र गौतम, बरकत अली, पार्षद मुकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह खनूजा, चौधरी रामगोपाल, बंटी ग्रोवर, कंवलजीत सिंह, महेंद्रपाल सिंह, उपेंद्र सिंह लवली समेत सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed