फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanskrit secondary schools will be rejuvenated

Agra News: संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Thu, 25 Jul 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit secondary schools will be rejuvenated
कासगंज। संस्कृत विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए उनका कायाकल्प किया जाएगा। यह विद्यालय भी आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन स्तर से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस पर होने वाले खर्च की 95 प्रतिशत धनराशि शासन उपलब्ध कराएगा। जिले में आठ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन्हें सुधारने के लिए कभी सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। इन वजह से संस्कृत विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या में कमी होने लगी। रखरखाव के अभाव में ये विद्यालय बदहाल होने लगे। इसको देखते हुए शासन ने संस्कृत विद्यालयों को सुधारने की योजना तैयार की है। इसके लिए शासन स्तर से प्रस्ताव मांगे गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों में चल रही प्रोजेक्ट अलंकार योजना को अब संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया गया है। ताकि इनकी दशा सुधर सके और इनमें पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकर अपना मनोरंजन कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि संस्कृत विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाना है। विद्यालयों से प्रस्ताव लेकर शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed