फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation workers went on strike in Agra

Agra: सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, अतिक्रमण हटाने पर हुआ था विवाद, दुकानदार और निगम टीम में हुई थी मारपीट

Thu, 17 Jul 2025 12:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इस दाैरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। बता दें, बधुवार को अतिक्रमण हटाने के दाैरान दुकानदार और नगर निगम टीम में मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
Sanitation workers went on strike in Agra
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अतिक्रमण हटाने के दाैरान हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। नगर निगम में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि पहले उनसे मारपीट की गई। कार्रवाई से पहले जांच की जाए।
विज्ञापन


बुधवार को खेरिया मोड़ (जगनेर रोड) पर भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के चाचा की मिठाई की दुकान में प्लास्टिक के गिलास मिले थे। एक हजार रुपये का चालान काटने पर दुकानदार और नगर निगमकर्मियों में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया था। दुकानदार को बचाने आए भाई और पत्नी को भी पीटने का आरोप है। दोनों पक्षों ने पुलिस चाैकी पर भी हंगामा किया। दोनों पक्ष के 3-3 लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन


जगनेर रोड पर जगदीश कुशवाहा की नत्थी मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। वह खेरागढ़ से विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के रिश्ते के चाचा हैं। दुकान के बगल में शराब का ठेका भी है। दुकानदार ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोली थी। दोपहर में 1 बजे नगर निगम के सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर (एसएफआई) प्रदीप गाैतम आए। दुकान में रखे प्लास्टिक के 4 गिलास और पॉलिथीन पर चालान काटने लगे। उन्होंने कहा कि 5000 का चालान होगा। कुछ कम करने के लिए विधायक का नाम लेते ही सेनेटरी इंस्पेक्टर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। भाई मुकेश कुशवाहा को बुलाया। उन्होंने भी समझाया लेकिन वो नहीं माने। तीन हजार लेने के बाद एक हजार की रसीद देकर चले गए। विरोध करने पर सील कराने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दुकानदार ने बताया कि बाद में बुलडोजर लेकर अपने 15-20 कर्मचारियों के साथ डंडे लेकर आए। उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा। बचाने आए भाई नीरज और पत्नी मंजू की भी पिटाई की। डर की वजह से दूसरे दुकानदार बचाने नहीं आए। उन्होंने पुलिस चाैकी में तहरीर दी। बाद में कर्मचारियों ने बुलडोजर से काउंटर, दुकान का शटर तोड़ दिया।

उधर, एसएफआई प्रदीप गाैतम का कहना है कि दुकानों पर कार्रवाई की जा रही थी। नत्थी मिष्ठान भंडार के दुकानदार चालान का विरोध करने लगे। अभद्रता की। शमन शुल्क देने से मना किया और लोहे की सरिया से हमला बोला दिया। सफाई मित्र भोला और मधुसूदन के सिर और कंधे पर चोट लगी है। पथराव भी किया गया। वह किसी तरह बच सके। बाद में अतिक्रमण की कार्रवाई की गई।


मारपीट के बाद दोनों पक्ष सराय ख्वाजा पुलिस चाैकी पहुंचे। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में 6 लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जगदीश, नीरज और मंजू कुशवाहा, वहीं निगम कर्मचारी प्रदीप गाैतम, भोला और मधुसूदन का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन प्रभारी, नगर निगम  डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नगर निगम कर्मचारियों से विवाद हुआ है। तीन कर्मियों के चोट आई हैं। थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विधायक बोले, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि रिश्तेदार की दुकान पर निगमकर्मी गए थे। गलत तरीके से चालान की कार्रवाई की। अभद्रता की गई। वो लखनऊ में हैं। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष लेकर जाएंगे। आगरा आकर नगरायुक्त और जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। कार्रवाई बिना मजिस्ट्रेट की माैजूदगी में की गई। यह नियम विरुद्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed