फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangh brainstormed on preparations for Mahaparikrama

Agra News: महापरिक्रमा की तैयारियों पर संघ ने किया मंथन

Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sangh brainstormed on preparations for Mahaparikrama
सोरोंजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अवसर पर 23 दिसंबर को लगने वाली शूकर क्षेत्र की पंचकोसी महापरिक्रमा की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक की। मोहल्ला मड़ई में संघ कार्यकर्ता दीपक पाराशर के आवास पर आयोजित बैठक में महापरिक्रमा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद आगामी 23 दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके लिए पर्यटन केंद्र पर श्रद्धालु एकत्रित होंगे। वराह मंदिर प्रांगण से पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ होगी। पंचकोसी परिक्रमा से संबंधित संगीत व गीत फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीत कलाकार तैयार कर रहे हैं। इन गीतों को शीघ्र रिलीज किया जाएगा। इस संबंध में17 नवंबर को वराह मंदिर प्रांगण में अब बड़ी बैठक होगी। बैठक में डाॅ.एनपी सिंह हल्दिया, शिवांशु दुबे, यशोधर रावत, दिलीप शास्त्री, सत्यम चतुर्वेदी, माधव पुरोहित, कृष्णकांत वशिष्ठ, संघ नगर प्रचारक नमन नंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed