{"_id":"63afe9f1f88f7b2b8a7ffed7","slug":"sample-of-argentine-tourist-sent-to-lucknow-for-genome-sequencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अर्जेंटीना के पर्यटक का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अर्जेंटीना के पर्यटक का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ, रिपोर्ट का इंतजार
Sat, 31 Dec 2022 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:21 PM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि होटलों में विदेशी पर्यटकों की जांच के लिए एक-दो दिन में रिमोट टीमों का गठन कर दिया जाएगा। टीमों को प्रशिक्षण देकर जांच के लिए भेजा जाएगा। होटल संचालकों से संदिग्ध पर्यटकों के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अर्जेंटीना के जिस पर्यटक में कोरोना की पुष्टि हुई, उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वैरिएंट का पता लग पाएगा। वहीं, पर्यटक जिस होटल में ठहरा था, उसके स्टाफ व बाकी पर्यटकों की कोरोना जांच रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी।
चीन से लौटे कोरोना संक्रमित का नमूना भी 25 दिसंबर को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली नहीं है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चीन से लौटे संक्रमित की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट शुक्रवार को आनी थी, अभी प्राप्त नहीं हुई है। एक जनवरी तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अर्जेंटीना के पर्यटक का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस होटल में पर्यटक रुका था, वहां से लिए गए नमूनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट शनिवार हो प्राप्त होगी। शुक्रवार को नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया।

किसी अन्य मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं
अर्जेंटीना के पर्यटक के बाद जिले में किसी और में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इस माह अभी तक केवल दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को 950 लोगों की जांच की गई थी। इसमें 450 पर्यटक थे। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहने से जांचों की संख्या कम रही। सीएमओ ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्रों को मिलाकर करीब 750 लोगों की कोरोना जांच की गई। उनका कहना है कि जांचों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन