फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samman Nidhi reached the bank accounts of 2.78 lakh farmers of Agra.

Agra News: आगरा के 2.78 लाख किसानों के बैंक खातों में पहुंची सम्मान निधि

Thu, 20 Nov 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi reached the bank accounts of 2.78 lakh farmers of Agra.
बिचपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इसी क्रम में आगरा जनपद में भी जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ प्रतिभा सिंह द्वारा की गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि आगरा जनपद के लगभग 2.78 लाख कृषकों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की किस्त हस्तांतरित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों, राजकीय कृषि बीज भंडारों तथा ग्राम सभाओं में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें 17,452 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, केवीके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, ऋषि गुप्ता, महावीर सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed