{"_id":"6111643d8ebc3efcd8185560","slug":"samman-nidhi-reached-the-accounts-of-3-11-lakh-farmers-mainpuri-news-agr5031670147","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.11 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.11 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
विज्ञापन
मैनपुुरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नौवीं किस्त सोमवार को जारी कर दी गई। इस बार जिले के 3.11 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया। पीएफएमएस के माध्यम से पात्र किसानों के खाते में सीधे धनराशि भेजी गई।
जिले में 3.46 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हैं। योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये की धनराशि तीन किस्तों में दी जाती हैं। सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सम्मान निधि की नौवीं किस्त जारी की गई। इसके तहत जिले के 3.11 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया। इन किसानों के खातों में दो हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन स्थानांतरित की गई।
हालांकि प्रत्येक बार किसान सम्मान निधि में पात्रता की शर्तें बढ़ने से योजना के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या कम होती जा रही है। यदि बात करें तो आठवीं किस्त जिले के 3.26 लाख किसानों को जारी की गई थी। वहीं नौवीं किस्त में लगभग 15 हजार किसान कम हो गए। उपकृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों के अनुसार ही पात्रता का निर्धारण किया जाता है। शासन से ही सीधे 3.11 लाख किसानों के खाते में नौवीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।