फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samiksha Jain topped with 98% marks-ICSE :

आसीएसई में समीक्षा जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

Sun, 17 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Samiksha Jain topped with 98% marks-ICSE :
मैनपुरी। रविवार शाम को आईसीएसई (हाईस्कूल) का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिले के एक मात्र सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा। छात्रा समीक्षा जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है।
विज्ञापन

शहर के सेंट थॉमस स्कूल में आईसीएसई में कुल 214 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 213 ने परीक्षा दी जबकि एक अनुपस्थित रहा था। रविवार शाम को परीक्षा परिणाम आया तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। स्कूल की छात्रा समीक्षा जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं शहजान हुसैन ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा और इंद्रेश प्रताप सिंह 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स के साथ ही परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से फादर बिनोय, जोमी मैथ्यू, साबू, आशीष, अंशोन, अमला आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

ये हैं टॉप टेन
-समीक्षा जैन, 98.6 प्रतिशत
-शहजान हुसैन, 97.6 प्रतिशत
-इंद्रेश प्रताप सिंह, 96.8 प्रतिशत
-राधिका गुप्ता, 96.8 प्रतिशत
-राघवेंद्र सिंह, 96.8 प्रतिशत
-आर्यन चौहान, 96.2 प्रतिशत
-शौर्यवर्धन चौहान, 96 प्रतिशत
-नेहल राठौर, 95.8 प्रतिशत
-शांभवी चौहान, 95.6 प्रतिशत
-सूजल चौहान, 95.6 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed