फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Same department and same post younger brother will retire two years before elder

गजब का खेल: एक विभाग और समान पद, बड़े से दो साल पहले रिटायर होगा छोटा भाई; मामला जान चकरा गए अधिकारी

Fri, 23 Jun 2023 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

नगर पंचायत जैथरा में सफाई कर्मचारी दोनों भाई के रिटायर होने की अवधि का खुलासा होने के बाद कागजी खेल का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों एक ही पद पर हैं, लेकिन बड़े भाई से दो साल पहले छोटे भाई के रिटायरमेंट की डेट आ गई है। 
 

विज्ञापन
Same department and same post younger brother will retire two years before elder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा नगर पंचायत जैथरा में कागजी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इसमें बड़े भाई से पहले छोटा भाई 30 जून को सेवानिवृत हो रहा है। जबकि बड़े भाई से अभी दो साल और नौकरी कराई जाएगी। जबकि दोनों समान पद और समान शर्तों पर नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों हैं सगे भाई 

सगे भाई सत्य प्रकाश एवं जगत प्रकाश नगर पंचायत में सफाई कर्मी हैं। सत्य प्रकाश को जैथरा नगर पंचायत के गठन के बाद वर्ष 1988 में नौकरी मिली थी। वहीं छोटा भाई जगत प्रकाश वर्ष 1991 में दैनिक भत्ता पर लगाया गया था। लगभग 20 साल बाद वर्ष 2012 में उसे भी स्थायी कर दिया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah Crime: भाजपा के पूर्व विधायक के भाइयों के घरों पर चोरों का धावा, ताले तोड़कर 40 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी गड़बड़ी 

जगत प्रकाश की जन्मतिथि सेवा पुस्तिका के आधार पर 01 जुलाई 1963 है, जो कि इस वर्ष 30 जून 2023 को अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो जाएगा। जबकि बड़ा भाई सत्य प्रकाश दो वर्ष बाद 2025 में सेवानिवृत्त होगा। इसको लेकर उसने अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराकर कागजी गड़बड़ी की बात कही है। उसका कहना है कि वह अनपढ़ है। पालिका के तत्कालीन अधिकारियों, लिपिकों की लापरवाही के चलते मुझे उम्र से पहले सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है।

ये  बोले अधिशासी अधिकारी

वहीं इस मामले में अधिशासी अधिकारी रमेश शाह ने बताया कि सेवा पुस्तिका के आधार पर जगत प्रकाश को सेवानिवृत्त किया जा रहा है। कौन बड़ा या छोटा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed