फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Same bird sanctuary included in Ramsar site is bad

Agra News: बदहाल है रामसर साइट में शामिल समान पक्षी विहार

Sun, 16 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Same bird sanctuary included in Ramsar site is bad
मैनपुरी। रामसर साइट में शामिल समान पक्षी विहार बदहाली से जूझ रहा है। पांच वर्ग किलोमीटर में फैले पक्षी विहार में कहीं लोग अवैध खनन कर रहे हैं तो कहीं खेती की जा रही है। इसके चलते जलीय पक्षियों का आश्रय प्रभावित हो रहा है। लेकिन अब सारस संरक्षण के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट से फिर एक बार बदहाली के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन




मैनपुरी के विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत समान में स्थित पक्षी विहार को समान पक्षी विहार के नाम से जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 526 हेक्टेयर। क्षेत्रफल की दृष्टि से पक्षी विहार काफी वृहद है। इतना ही नहीं सारसों को भी यहां की नम भूमि खूब रास आती है। लेकिन शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते पक्षी विहार को विकसित नहीं किया जा सका। हाल ये है कि पक्षी विहार में कई जगह अब भी अवैध खनन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों से जलीय पक्षियों ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन



वहीं एक बड़े भू-भाग पर अब भी खेती की जा रह है। इस खेती में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग हो रहा है। इसके कारण न तो सारस को भोजन मिल पाता है और न ही सारस इन क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। लेकिन अब समान पक्षी विहार को सारस की शरण स्थली के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव से फिर एक बार उम्मीद जगी है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो समान पक्षी विहार राज्य पक्षी सारस के लिए सबसे बेहतर पनाहगाह साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को भी करना होगा प्रेरित
समान पक्षी विहार को विकसित करने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने ये बात समझानी होगी कि रामसर साइट में शामिल समान पक्षी विहार पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही साथ पक्षी विहार के आसपास के वेटलैंड्स को भी फिर एक बार विकसित करना होगा। तभी सारस संरक्षण का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed