{"_id":"64e4658c995d637d5d0f8ac8","slug":"samajwadi-party-worker-conference-today-romgopal-yadav-will-address-in-mathura-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: मथुरा में रामगोपाल यादव बोले- आप को क्या सीखाऊं, इस धरती ने तो दुनिया को राजनीति सिखाई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: मथुरा में रामगोपाल यादव बोले- आप को क्या सीखाऊं, इस धरती ने तो दुनिया को राजनीति सिखाई है
Tue, 22 Aug 2023 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:06 PM IST
सार
सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अध्यक्षता की जा रही है। इस सम्मेलन में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मथुरा पहुंचे सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को मथुरा के वृंदावन में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। इस सम्मेलन में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और नीतियों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें।
वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अध्यक्षता की गई। इस सम्मेलन में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सपा के महासचिव रामगोपाल यादव भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग तो उस धरती पर पैदा हुए हो, जिसने दुनिया को राजनीति का पाठ सिखाया। इसलिए हम तो आपको ज्यादा कुछ सिखा नहीं सकते। इतना बताते हैं कि देश में जो अभी व्यवस्था चल रही है, उसमें कोई भी ऐसा बचा नहीं है, जो परेशान न हो।
विज्ञापन
सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पहले सरकार रोजगार की व्यवस्था करती थी नौकरियां देती थी और विधि सम्वत जो आरक्षण की व्यवस्था है उस हिसाब से रोजगार मिल जाता था। लेकिन इस सरकार की मानसिकता है कि आरक्षण को खत्म कर दो। तो क्या किया नौकरियां तो देना सरकार ने बंद कर दीं, आउटसोर्सिंग करने लगे।