{"_id":"5c362de3bdec2256b110a845","slug":"samajwadi-party-worker-and-farmer-reach-with-cattles-at-pm-rally-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली में गाय लेकर पहुंचे सपाई और किसान, मची अफरा-तफरी, सपा जिलाध्यक्ष घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली में गाय लेकर पहुंचे सपाई और किसान, मची अफरा-तफरी, सपा जिलाध्यक्ष घायल
Wed, 09 Jan 2019 10:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सभा स्थल पर मची अफरा-तफरी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल कोठी मीना बाजार में सपा कार्यकर्ता और किसान गोवंश लेकर पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर सभा स्थल से पहले ही रोक दिया। यहां सपा जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सीओ सदर से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान किसानों ने गायों को छोड़ दिया। यहां गाय भागने लगीं। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू गाय ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। गायों की चपेट में सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव आ गए। जिससे वो गिर गए और घायल हो गए।
बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है वहीं सीओ सदर बाल बाल बच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।