फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party released list of six candidates for up assembly by election 2024 tej pratap yadav from karhal

UP News: जानें कौन हैं तेज प्रताप, जिन्हें अखिलेश ने करहल से दिया टिकट, लालू प्रसाद यादव से है खास नाता

Wed, 09 Oct 2024 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 04:04 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा के उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। तेज प्रताप यादव का लालू प्रसाद यादव से खास नाता है। 
 

विज्ञापन
samajwadi party released list of six candidates for up assembly by election 2024 tej pratap yadav from karhal
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव ने तेज प्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें तेज प्रताप सिंह यादव ने अपना राजनीतिक करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। खास बात ये भी है कि तेज प्रताप का लालू प्रसाद यादव से खास रिश्ता भी है। 
विज्ञापन




 

लालू से ये है रिश्ता 
दरअसल, 2015 में लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से उनका विवाह हुआ था। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी वर-वधू को आशीष देने पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव मुलायम की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद रहे हैं। वो मुलायम यादव के बड़े भाई रतन के पोते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी से रहे सांसद 
 36 वर्षीय तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से 2014 में सांसद रह चुके हैं, उन्होंने 3.12 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि इससे पहले वो 2011 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं। 
विज्ञापन

ये है शिक्षा 
तेज प्रताप सिंह यादव की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में हुई है, जबकि एमिटी विवि से बीकॉम किया है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम के लीड्स विवि से एमएससी (प्रबंधन) की उपाधि ली है। जबकि स्थानीय राजनीति में वो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed