{"_id":"5dee309e8ebc3e87a5119530","slug":"samajwadi-party-mlas-seeks-sit-probe-in-sexual-abused-case-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे सपा विधायक, एसआईटी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे सपा विधायक, एसआईटी जांच की मांग
Tue, 10 Dec 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते सपा विधायक और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किए जाने की मांग की गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस सब इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास कर रही है।
थाना कुरावली क्षेत्र में पांच जुलाई 2019 को अनुसूचित जाति के एक दंपति की बाइक रोक कर बदमाश महिला को कार में अगवा कर ले गए थे। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, वहीं शिकायत करने बिछवां थाने गए पति को तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह ने बेरहमी से मारपीट की थी।
इस मामले में सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित कर दिया गया था। उक्त मामले को लेकर सोमवार को सपा विधायक राजकुमार यादव, ब्रजेश कठेरिया, सोबरन सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सदस्य विधान परिषद अरविंद प्रताप, जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल समेत कई कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस सब इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास कर रही है। वो विवेचना प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। जिस वजह से पीड़िता को न्याय मिलने की आस खत्म होती जा रही है। विधायकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।