फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party leader raisuddin dies due to covid in agra

कोरोना: अखिलेश यादव के प्रयासों से भी नहीं बच सकी आगरा के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष की जान

Fri, 30 Apr 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 12:22 PM IST
सार

बेहतर उपचार नहीं मिलने पर रईसुद्दीन के पुत्र रिजवान ने पिता को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद मांगी थी। 

विज्ञापन
samajwadi party leader raisuddin dies due to covid in agra
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ सपा नेता रईसउद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के पांच बार महानगर अध्यक्ष रहे रईसउद्दीन की शुक्रवार सुबह निजी कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। बेहतर उपचार नहीं मिलने पर रईसुद्दीन के पुत्र रिजवान ने पिता को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद मांगी थी। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव ने जिलाधिकारी से बात कर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया था। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयासों के बावजूद पूर्व अध्यक्ष को नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर सपा ही नहीं, दूसरे तमाम संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


रईसउद्दीन को पिछले दिनों कोरेाना संक्रमित होने और सांस लेने में तकलीफ होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिखा तो सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रयासों से उन्हें सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार रात अचानक फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रईसउद्दीन पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता थे। हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हर समाज और हर वर्ग में उनकी अपनी अलग पहचान थी। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल का कहना है कि पार्टी को हमेशा उनकी कमी खलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed