{"_id":"608ba7c38ebc3ec36976500e","slug":"samajwadi-party-leader-raisuddin-dies-due-to-covid-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अखिलेश यादव के प्रयासों से भी नहीं बच सकी आगरा के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: अखिलेश यादव के प्रयासों से भी नहीं बच सकी आगरा के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष की जान
Fri, 30 Apr 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:22 PM IST
सार
बेहतर उपचार नहीं मिलने पर रईसुद्दीन के पुत्र रिजवान ने पिता को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ सपा नेता रईसउद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के पांच बार महानगर अध्यक्ष रहे रईसउद्दीन की शुक्रवार सुबह निजी कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। बेहतर उपचार नहीं मिलने पर रईसुद्दीन के पुत्र रिजवान ने पिता को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव ने जिलाधिकारी से बात कर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया था। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयासों के बावजूद पूर्व अध्यक्ष को नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर सपा ही नहीं, दूसरे तमाम संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
रईसउद्दीन को पिछले दिनों कोरेाना संक्रमित होने और सांस लेने में तकलीफ होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिखा तो सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रयासों से उन्हें सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार रात अचानक फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रईसउद्दीन पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता थे। हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हर समाज और हर वर्ग में उनकी अपनी अलग पहचान थी। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल का कहना है कि पार्टी को हमेशा उनकी कमी खलेगी।