फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party leader and former District Panchayat President of Etah did not get relief even from the Human

बुरे फंसे सपा नेता: मानवाधिकार न्यायालय से भी नहीं मिली जुगेंद्र सिंह यादव को राहत, खारिज हुई याचिका

Fri, 14 Jul 2023 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेता व  एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को मानवाधिकार न्यायालय से भी राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
 

विज्ञापन
Samajwadi Party leader and former District Panchayat President of Etah did not get relief even from the Human
जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी समेत 24 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने याचिका पेश की। लेकिन मानवाधिकार न्यायालय से भी सपा नेता को राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


अपनी याचिका में जसरथपुर थाने के गांव अमृतपुर रघूपुर निवासी जुगेंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ षड़यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। अपने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अदालत से उन्होंने ऐसी कार्रवाई को रोकने व मुकदमे लिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


अर्जी का विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजक रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि जो भी कार्रवाई हो रही हैं, विधि सम्मत हैं। अदालत में याची के अधिवक्ता एवं विशेष लोक अभियोजक के मध्य हुई बहस के बाद मानवाधिकार न्यायालय के न्यायाधीश अपर जिला जज नरेंद्र कुमार सिंह ने जुगेंद्र सिंह की याचिका को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed