फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party district executive dissolved in mainpuri

लोकसभा चुनाव से पहले मुलायम के गढ़ में सपा की जिला कार्यकारिणी भंग

Sun, 10 Mar 2019 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party district executive dissolved in mainpuri
सपा झंडा
मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। शनिवार को सांसद तेजप्रताप सिंह यादव का टिकट काटे जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल यादव का पुतला फूंका था। कार्यकारिणी भंग करने की कार्रवाई इसके चलते ही की गई है। 
विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को टिकट दिया गया है। इसको लेकर कुछ युवाओं ने शनिवार को सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पुतला फूंका था। युवाओं का कहना कि सांसद तेजप्रताप यादव का टिकट प्रोफेसर रामगोपाल यादव के इशारे पर काटा गया है। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव पहले भी मैनपुरी सीट से सांसद रह चुके हैं। रामगोपाल यादव का पुतला फूंके जाने की घटना को पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई पर कोई भी खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी भंग करने की जानकारी मिल गई है। पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। पार्टी गठबंधन के साथ लोकसभा सीट पर चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed