फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwad i party leaders surrenders in court in case of evm rumor in agra

Agra: मतगणना से पहले बवाल के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन का कोर्ट में समर्पण, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 28 Jun 2022 09:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 09:52 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना से पूर्व ईवीएम बदलने की अफवाह पर बवाल हुआ था। इस मामले में 24 नामजद और 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
samajwad i party leaders surrenders in court in case of evm rumor in agra
सपा नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पूर्व ईवीएम बदलने की अफवाह पर मंडी समिति में हंगामा हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, रामगोपाल बघेल और पूर्व पार्षद राजपाल यादव आरोपी थे। उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि दी। इसके बाद आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को मतगणना थी। एत्माद्दौला स्थित मंडी समिति में ईवीएम रखी गई थीं। सुरक्षा में पुलिस और पीएसी तैनात थी। आरोप है कि इससे पहले नौ मार्च को ईवीएम बदलने की अफवाह फैलाई गई थी। इसके बाद सपा गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मंडी समिति पहुंचे थे। सपा नेताओं ने मंडी समिति में आने वाले अधिकारियों की गाड़ियों को चेक किया था। दस्तावेज भी फेंक दिए थे। 

विज्ञापन

मुकदमे में 24 आरोपी किए गए थे नामजद

इस मामले में 24 नामजद और 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, पूर्व पार्षद राजपाल यादव, रिजवान खान, रवि यादव, राहुल घोष आदि नामजद आरोपी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में पुलिस ने कई आरोपियों को जेल भेजा था। मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, रामगोपाल बघेल और पूर्व पार्षद राजपाल यादव ने कोर्ट में समर्पण किया। उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र अग्रिम तारीख दी। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश किए। इस पर पुलिस ने उन्हें जेल में दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed