फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samadhan divas

58 शिकायतों में से आठ का संपूर्ण समाधान

Tue, 15 Oct 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
किशनी तहसील मे ंशिकायतें सुनते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने तहसील कशिनी में शिकायतें सुनीं। 58 शिकायतों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

चांदा रठेह निवासी जयवीर सिंह ने कब्जा हटवाकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने, डेरा डूंगर निवासी हरिसिंह, कटरा निवासी धीरज कुमार सिंह ने अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, नगला बसैत निवासी कुंवर पाल सिंह ने पात्रता सूची में नाम शामिल होने के बाद भी शौचालय योजना का लाभ न मिलने, हविलिया निवासी हसन अब्बास ने निजी भूमि पर जबरन कब्जा कर गाली गलौज, तमंचा दिखाकर धमकाने, चौराईपुर निवासी सुरेशचंद ने धान की फसल को पशुओं द्वारा बरबाद करने की शिकायत की।
विज्ञापन

डीएम ने अवनीश कुमार, दर्शन सिंह, शिवनाथ सिंह को सोलर पंप अनुदान प्रमाण पत्र, पंचम सिंह, विमलेश सिंह को चारा काटने की मशीन के अनुदान प्रमाण पत्र बांटे। एसपी अजय शंकर रायन ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। एसडीएम किशनी प्रेमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिनेश शुक्ल, परियोजना अधिकारी एससी मिश्र, जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed