{"_id":"5de6aa798ebc3e5494744b8d","slug":"samadhan-divas-etah-kasganj-kasganj-news-agr4183268159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 195 फरियादी, 7 शिकायतों मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 195 फरियादी, 7 शिकायतों मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
कासगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में 195 फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। सात समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर गोवंश घूमते मिले तो ईओ और खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण देना होगा।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराना शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें। पात्रों को आवास मुहैया कराए जाएं। विद्युत समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करें।
समाधान दिवस में अधिकांश प्रार्थना पत्र विद्युत आवास, पेंशन, चकरोड, पैमाइश, मेड़ बंदी, अवैध कब्जा आदि से संबंधित आए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, उपजिलाधिकारी सदर ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एटा में आईं 215 शिकायतें, 19 का निस्तारण
एटा/जलेसर। जिले की तीनों तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 215 शिकायतों में से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। जलेसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम सुखलाल भारती ने कहा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कन्या सुमंगला योजना की प्रगति हर हाल में दिसंबर माह में सुधार जानी चाहिए। इस दौरान दर्ज 116 शिकायतों में से महज चार का मौके पर निस्तारण हो सका।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एसडीएम अरूण कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, तहसीलदार आरके त्यागी, डीआईओएस एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम एएस भाटी आदि मौजूद रहे। तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एसडीएम पीएल मौर्य ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 47 प्रार्थना पत्र आ। छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील एटा सदर में एसडीएम नंदलाल सिंह, तहसीलदार दुर्गेश यादव ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 52 शिकायतें आईं। नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।