{"_id":"67a2e01638eb04b5010cb192","slug":"sale-of-medicines-banned-from-sm-medical-store-agra-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस मेडिकल स्टोर से न लें दवाएं, औषधि विभाग की टीम ने लगाई बिक्री पर रोक; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस मेडिकल स्टोर से न लें दवाएं, औषधि विभाग की टीम ने लगाई बिक्री पर रोक; जानें वजह
Wed, 05 Feb 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Feb 2025 09:20 AM IST
सार
बोदला-सिकंदरा रोड स्थित एसएम मेडिकल स्टोर से दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है। औषधि विभाग की टीम ने यहां से दो दवाओं के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने बोदला-सिकंदरा रोड स्थित एसएम मेडिकल स्टोर की जांच की। मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इस पर स्टोर से दवाओं की खरीद- बिक्री पर रोक लगा दी। जांच के लिए 2 दवाओं के नमूने भी लिए हैं। संचालक को नोटिस दिया है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बोदला- सिकंदरा रोड स्थित एसएम हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के महंगी दवाएं दी जाती हैं। इस पर जांच के लिए टीम भेजी। मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट दीपक चौहान के नाम से पंजीकृत हैं, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। उनके स्थान पर कर्मचारी फरात खान दवाएं दे रहा था।
फार्मासिस्ट नहीं होने पर दवाओं की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। यहां से मेफोट्रो टैबलेट और रोबोसुल कैप्सूल के नमूने लिए हैं। ये पेट दर्द और एसिडिटी की दवाएं हैं। संचालक को नोटिस देकर बीते तीन महीने की बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड भी मांगे हैं।