फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sale of low quality ghee in the name of a well-known company Take a look before buying

जरा ध्यान दें: नामी कंपनी के नाम से कम गुणवत्ता के घी की बिक्री; खरीदने से पहले एक बार देख लें

Thu, 08 Feb 2024 08:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 08:46 PM IST
सार

नामी कंपनी के नाम से कम गुणवत्ता के घी की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर 420 किलो ग्राम घी के पैकेट ॉबरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
Sale of low quality ghee in the name of a well-known company Take a look before buying
बरामद घी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के तपन ग्रुप कंपनी के दीप ब्रांड का इस्तेमाल करके बालाजीपुरम स्थित एक फर्म में कम गुणवत्ता के घी की बिक्री की जा रही थी। बुधवार रात को कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस के साथ फर्म में छानबीन की। पुलिस ने 420 किलो घी को जब्त कर लिया। मामले में धोखाधड़ी, कापी राइट एक्ट और ट्रेडमार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जुगेंद्र सिंह सोलंकी तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और लाइजनिंग सहायक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तपन ग्रुप का दीप क्लासिक नाम से कुकिंग मीडियम घी है। हाल ही में उन्हें पता चला था कि दीप प्लस और मॉडर्न दीप के नाम से बाजार में कम गुणवत्ता के घी बेचा जा रहा है। इससे कंपनी के पंजीकृत ब्रांडों की ख्याति को कम किया जा रहा है। जनमानस को आर्थिक क्षति के साथ स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


बालाजीपुरम में चेतन्य ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अतुल अग्रवाल और अलबतिया रोड स्थित तरुण प्रोवजीन स्टोर के संचालक मुकेश अग्रवाल दीप ब्रांड का नकली घी की बिक्री कर रहे हैं। चेतन्य ट्रेडिंग कंपनी से माल की सप्लाई अन्य दुकानदारों को भी की जा रही थी। बुधवार को शाहगंज पुलिस के साथ टीम ने कोठी में बने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की। 420 किलो घी बरामद किया गया। चेतन्य ट्रेडिंग का संचालक फरार हो गया। मामले में धोखाधड़ी, कापी राइट एक्ट और ट्रेडमार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed