फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sale of fake and sample medicines in medical store STF raided sample medicines found

UP: मेडिकल स्टोर में नकली और सैंपल की दवाओं की बिक्री, एसटीएफ ने मारा छापा; नमूने लिए गए

Wed, 25 Dec 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

आगरा के जगनेर में एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां सैंपल की दवाएं मिलीं। यहां से दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Sale of fake and sample medicines in medical store STF raided sample medicines found
मेडिकल स्टोर पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर में मेडिकल स्टोर पर नकली और सैंपल की दवाओं की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छापा मारा। जांच में सैंपल की दवाएं मिलने की बात कही जा रही है। औषधि विभाग की टीम भी देर रात जांच के लिए पहुंच गई। दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि भावईं रोड पर बिंदल केमिस्ट है। इसके मालिक अमित बिंदल हैं। सूचना मिली थी कि केमिस्ट से सैंपल और नकली दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर वह मंगलवार रात को टीम के साथ पहुंच गए। औषधि विभाग को भी जानकारी दी गई। रात नौ बजे टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जांच की गई है। सैंपल की कुछ दवाएं मिली हैं। कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस धारक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed