फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salaries of three JEs stopped in case of fake disposal of complaints

जलकल विभाग का फर्जीवाड़ा: शिकायतों को देखा तक नहीं...लगा दी फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट; तीन जेई का वेतन रोका

Mon, 10 Jun 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 10:13 AM IST
सार

आगरा में जलकल विभाग में शिकायतों को लेकर गजब का खेल सामने आया है। ये खेल नगरायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। शिकायतों को देखा तक नहीं और निस्तारण की फर्जी रिपोर्ट लगा दी गई। 

 

विज्ञापन
Salaries of three JEs stopped in case of fake disposal of complaints
निरीक्षण करते नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी में आमजन को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट की शिकायत की जाती है तो जलकल कार्यालय से फर्जी समाधान दिखा दिया जाता है। नगरायुक्त ने पीड़ितों से बता की तो यह खुलासा हुआ। टोल फ्री नंबर पर आईं शिकायतों का बिना समाधान ऑनलाइन निस्तारण दर्शा दिया गया। मामले में 3 जेई का 1 महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने शनिवार दोपहर को जलकल के साथ ही नगर निगम के जोनल कार्यालय छत्ता का निरीक्षण किया था। कंट्रोल रूम पर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। शिकायतकर्ताओं से बात की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता लायक सिंह और हरिओम त्यागी ने पानी के संकट से संबंधित शिकायत बताई थी। रजिस्टर में इन शिकायतों का समाधान करना दर्शाया गया था। हकीकत में शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ था। नगरायुक्त ने लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता आशीष कुमार, अवर अभियंता अनूप सूद और अवर अभियंता रंजीत का एक माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत ऑपरेटर को प्राप्त होने वाली शिकायतों को कंप्यूटर के साथ ही रजिस्टर में भी लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की पत्रावलियां लंबित
जोनल ऑफिस स्थित स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित पत्रावलियां लंबित मिलीं। जोनल अधिकारी छत्ता ने बताया कि एसडीएम सदर कार्यालय में पत्रावलियां स्वीकृत नहीं की जाती हैं। नगरायुक्त ने लिखित में अवगत कराने के लिए कहा। एक साल से लंबित पत्रावलियों की जानकारी मांगी। जोनल अधिकारी छत्ता को कारण बताओ नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में एक बार ही दिया जाए पानी
नगरायुक्त ने महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह से कहा कि सुबह-शाम आपूर्ति वालों इलाकों में, एक बार ही, सुबह या शाम को पानी की आपूर्ति की जाए, जिससे अन्य क्षेत्रों को भी पानी उपलब्ध हो सके। इस संबंध में लोगों को पहले से ही जानकारी दी जाए। कहा कि सहायक व अवर अभियंता शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन देंगे। टैंकरों से सप्लाई की रिपोर्ट दी जाए। जलकर वसूली बढ़ाई जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed