फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sakhi buses will now be in new color in agra

महिलाओं के लिए अब नए कलेवर में सखी बसें, ऐसा होगा रंग-रूप

Thu, 25 Jan 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
sakhi buses will now be in new color in agra
महिलाओं के लिए चलेंगी पिंक बस - फोटो : अमर उजाला
अागरा में संचालित सखी बसें अब नए कलेवर में चलाई जा रही हैं। महानगर बस सेवा प्रशासन ने सखी बसों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी है।  
विज्ञापन


इनमें महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। सीटों को बेहतर किया गया है। इसके अलावा बिजलीघर से शमसाबाद के लिए 10 सिटी बसों का संचालन भी शुरू किया गया है।

महानगर बस सेवा प्रशासन ने कई साल पहले केवल महिला यात्रियों के लिए सखी बस सेवा के रूप में दो बसों का संचालन शुरू किया था। सखी बसों में महिला यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ सकी थी। 
विज्ञापन


अन्य सिटी बसों से कोई फर्क नहीं होने के कारण कई बार भूलवश पुरुष यात्री भी इनमें सवार हो जाते थे। इसके दृष्टिगत अब पिंक बसों को सखी बसों के रूप में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दयालबाग, भगवान टाकीज से चलने वाली तीन पिंक बसों में अब छात्राओं और महिला यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि बसों में सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। 

सीटें भी आरामदायक कर दी गई हैं। दूसरी ओर, महानगर बसों से कस्बों की कनेक्टिविटी के लिए शमसाबाद के लिए बिजलीघर से सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 

महानगर बस सेवा के प्रबंध निदेशक आरपी गिरी ने बताया कि शमसाबाद के लिए बसों की कमी थी। इसे देखते हुए 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है। 

इस बस सेवा के शुरू होने से शमसाबाद और आगरा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। अब कई अन्य रूटों पर भी नई बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed