फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sai's pillow catches fire in a moving car

Agra News: साईं की तकिया पर चलती कार में लगी आग

Tue, 13 Jan 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sai's pillow catches fire in a moving car
आगरा। एमजी रोड के साईं की तकिया चौराहे पर सोमवार रात चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि रात 9:45 बजे राजपुर चुंगी निवासी संदीप कुमार ने 112 पर फोन करके बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान साईं की तकिया के पास अचानक कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं निकलने लगा,वह कुछ समझते की आग की लपटें निकलने लगी। फायर ब्रिगेड की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद एमजी रोड पर जाम लग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed