फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saint johns college digital marketing course admission 2025

Digital Marketing: महज तीन महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, तुरंत मिलती है हाई सैलरी जॉब्स; जल्दी करें आवेदन

Thu, 28 Aug 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 09:55 AM IST
सार

आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में सेंटर फॉर डिजिटल मार्केटिंग के प्रवेश शुरू हो गए हैं। तीन महीने के इस सर्टिफाइड कोर्स छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग के सभी पहलुओं की ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्योग विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की सुविधा के साथ छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
saint johns college digital marketing course admission 2025
डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में सेंटर फॉर डिजिटल मार्केटिंग के लिए प्रवेश खुल गए हैं। यह कोर्स पूर्णत: संस्थान के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। तीन माह के सर्टिफाइड कोर्स में विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। प्रायोगिक गतिविधियां भी कोर्स का हिस्सा होंगी, ताकि कोर्स करने के बाद छात्रों को रोजगार के लिए भटकना ना पड़े।
विज्ञापन



 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अधिकारी डॉ. अमित नेल्सन ने बताया कि इस कोर्स में वेबसाइट विकास, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ), सोशल मीडिया मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग सहित डिजिटल मार्केटिंग के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण, उद्योग के विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से कराया जाएगा और विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट आधारित व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि नई शिक्षा प्रणाली में छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत कॉलेज में स्किल आधारित शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को चालू किया गया है। सेंटर फॉर डिजिटल मार्केटिंग विद्यार्थियों को डिजिटल क्षेत्र में आवश्यक कौशल देगा। इस संस्थान से कई छात्र बेहतर भविष्य बना चुके हैं।

 
विज्ञापन

कोर्स की विशेषताएं
कोर्स करने वाले छात्रों को उद्योग के विशेषज्ञ शिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। डिजिटल मार्केटिंग के सभी डोमेन के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी कॉलेज प्रयास करेगा। कोर्स में आवेदन के इच्छुक छात्र कॉलेज से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेज की ओर से एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सीधे आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed