फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sai nath samiti established martyr chetan rana statue

प्रतिमा के साथ प्रशासन की तंगदिली भी अनावृत

Thu, 08 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 08 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
sai nath samiti established martyr chetan rana statue
शहीद चेतन राणा के शौर्य को अपने ही शहर में स्थायी सम्मान पाने में 12 साल लग गए। श्री साईंनाथ सेवा समिति ने देवरी रोड के दुर्गा पैलेस सैनिक विहार में उनकी प्रतिमा की स्थापना कराई। बुधवार को इसका अनावरण स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विकास सैनी ने किया। जब सेना की टुकड़ी ने प्रतिमा को गार्ड आफ आनर दिया तो शहीद के माता-पिता की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू छलक आए। प्रतिमा के साथ प्रशासन की उपेक्षापूर्ण रवैया भी अनावृत हुआ।
विज्ञापन

अनावरण समारोह में सभी वक्ताओं ने अफसोस जताया कि समिति व शहीद के परिवार के आग्रहों के बाद भी प्रशासन ने शहीद की प्रतिमा स्थापित नहीं कराई। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रतिमा स्थापना खुद शहर के लिए सम्मान की बात है। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि यह घड़ी शहीद के परिवार व क्षेत्रीय लोगों के सपने पूरे होने जैसा है। श्री सांई नाथ सेवा समिति के सचिव संजय सत्यदेव ने कहा कि प्रशासन को शहादत का सम्मान करना चाहिए था। उसके रवैये से निराश होकर समिति ने स्थानीय लोगों व पूर्व सैनिकों के सहयोग से यह काम पूरा किया।
विज्ञापन

इससे पहले बिग्रेडियर विकास सैनी का स्वागत समिति के अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया। समारोह में कर्नल अभय कुमार, छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू, डा. जीएस धर्मेश, समिति के सभी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी व राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, और करके भी दिखा दिया
जिस चेतन राणा के सर्वोच्च बलिदान को वर्ष 2005 में राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया, प्रशासन उनकी याद में एक प्रतिमा न बनवा सका। अंतत: श्री साईंनाथ सेवा समिति ने गत वर्ष चेतन के शहादत दिवस पर इसकी घोषणा की। उसी के मुताबिक इस वर्ष शहादत दिवस से पहले प्रतिमा स्थापित करा दी। बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 6 अक्तूबर 2003 को आतंकवादियों से लोहा लेते हुए चेतन शहीद हुए थे। उनका पार्थिव शरीर 8 अक्तूबर को आगरा लाया गया था, इसलिए शहादत दिवस इसी दिन मनाया जाता है।
एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा
समिति के सचिव संजय सत्यदेव ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने प्रतिमा अनावरण समारोह का आमंत्रण मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त आदि को भेजा था। बार-बार संपर्क के बाद भी कोई अधिकारी समारोह में नहीं पहुंचा।  
मेरे लिए गर्व की बात है। प्रतिमा स्थापना से मेरे बेटे की यादें हमेशा सभी के सामने होगी। प्रशासन से बार-बार गुहार के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। वह समिति धन्य है जिसने यह काम कर दिखाया।  

- सूबेदार (रि) आरबी राणा, पिता
मेरे दिल को सुकून मिला। मैं बहुत खुश हूं लेकिन दुखी भी हूं कि एक शहीद की प्रतिमा के लिए प्रशासन बजट का रोना रोता रहा। श्री सांई नाथ सेवा समिति को इस पुण्य काम के लिए बधाई देती हूं।
- दीनू राणा, मां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed