फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saheed mela

आया है मेरा लाल तिरंगे में लिपटकर

Thu, 06 Feb 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
saheed mela
06एमएनपी-14-बेवर के शहीद मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि - फोटो : MAINPURI
बेवर। नगर में आयोजित शहीद मेले के मंच पर बुधवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से आए कवियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ मेला कमेटी के सदस्यों व चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। मां भारती की वंदना के साथ शुरू हुआ कवि सम्मेलन शहीदों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की ओर बढ़ता गया। मेरठ कवयित्री शुभम त्यागी ने, शहीदों की चलो मिलकर कोई बात हो जाए, भले आठ दिन निकल जाएं भले ही शाम हो जाए कविता सुनाई।
वहीं आगरा के कवि एलेश अवस्थी ने रोई है हूक भरके मां बेटे से चिपटकर, आया है मेरा लाल तिरंगे में लिपटकर... सुनाया। डॉ. अरुण उपाध्याय ने मैं बेवर की माटी का अभिनंदन करने आया हूं अपना रक्त मिलाकर सुरभित चंदन करने आया हूं...।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के कवि यशपाल यश ने गीत लिखना गजल कहना सवैया छंद लिख देना, सियासत की हथेली पर नए अनुबंध लिख देना का पाठ किया। वहीं दिल्ली से आए कवि नीर गोरखपुरी, कवि अजय अंजाम ने भी काव्यपाठ किया। इस दौरान मनोज दुबे, राज त्रिपाठी, प्रदीप प्रताप, आलोक अग्रिहोत्री, सोनू प्रधान, श्याम त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, डॉ. शिवराज, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed