फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sages and saints gave the youth a message to stay away from drugs.

Agra News: साधु-संतों ने युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Fri, 28 Aug 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sages and saints gave the youth a message to stay away from drugs.
बटेश्वर मंदिर परिसर मे युवाओं को नशा मुक्ति का सन्देश देते संत जनवेद गिरी व अन्य संत
बटेश्वर। बटेश्वर धाम में सावन की पूर्णिमा से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित धूनी अखाड़ा सुनावली से पहुंचे साधु-संतों ने ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यमुना का आचमन कर लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

श्री श्री 1008 जनवेद गिरी महाराज के नेतृत्व में आए एक दर्जन से अधिक संतों ने मां यमुना का आचमन कर लोक कल्याण की कामना की। जनवेद गिरी महाराज ने युवाओं से सनातन धर्म की मजबूती और संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि नौजवान नशे की गिरफ्त में फंसकर अपना बहुमूल्य जीवन बर्बाद कर रहे हैं। युवाओं को नशे से दूरी बनाकर शिक्षा से जुड़ना चाहिए, ताकि वे पढ़-लिखकर अपने माता-पिता, गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। जानकारी दी कि उनकी ओर से लगातार गांव-गांव जाकर बैठकें की जा रही हैं और युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई जा रही है। कार्यक्रम में संत भोला गिरी, भरत गिरी, गोविंद गिरी, रविंद्र गिरी, आनंद गिरी, योगेंद्र गिरी, हरि गिरी, दयाल गिरी, बलदेव गिरी के साथ-साथ भूपाल गुर्जर, श्रीभान गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर सहित अनेक शिष्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed