फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   safety plan make by railway to stop train accident

कोहरे में हादसे रोकने के लिए रेलवे ने बनाया ये सुरक्षा प्लान

Fri, 05 Jan 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Jan 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
safety plan make by railway to stop train accident
ट्रैक की ‌न‌िगरानी - फोटो : amar ujala file
सर्दी बढ़ने के साथ ही पटरियों के चटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में पटरियों पर चेकिंग के लिए पेट्रोलमैन के साथ आरपीएफ को भी गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। घने कोहरे में ट्रेनों की टाइमिंग को ठीक करने के लिए फॉग सेफ डिवाइस को लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सर्दियों में पटरियों में फ्रेक्चर (चटकने) की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में ही फरह के पास दो स्थानों पर पटरी चटकने के कारण रेल यातायात कई घंटे तक बाधित रहा था। घने कोहरे में रेल फ्रेक्चरों को देखने के लिए गैंगमैन, पेट्रोलमैन लगातार गश्त करते हैं, उन्हें तीन किलोमीटर के क्षेत्र में गश्त करनी होती है।
विज्ञापन

safety plan make by railway to stop train accident
railway track
रात्रि में ग्रामीण अंचलों में पेट्रोलिंग करने वाले रेलकर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए रेल सुरक्षा बल के जवानों को भी पटरी पर पेट्रोलिंग के समय मदद करने को कहा गया है।

खासतौर पर रात्रि में सुरक्षा कारणों से पेट्रोलमैन का काम दुरुह हो जाता है। ऐसे में आरपीएफ को रेलवे ट्रैक की देखभाल करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, घने कोहरे में ट्रेनों की गति को बढ़ाने के लिए फोग सेफ्टी डिवाइस की खरीद उत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उत्तर- मध्य रेलवे में भी फोग सेफ्टी डिवाइस लगाए जाने का काम मुख्यत: आगरा- दिल्ली रूट पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed